HomeBreaking Newsनिगम के पास 3 साल में खर्च किए 9 हज़ार करोड़ का...

निगम के पास 3 साल में खर्च किए 9 हज़ार करोड़ का हिसाब नहीं!

Ghaziabad। वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वसुंधरा स्थित नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर नगर निगम के बजट और विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के 3,722 करोड़ रुपये के बजट का सार्वजनिक हिसाब देने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम द्वारा करीब 9 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन ज़मीनी स्तर पर विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाउस टैक्स जमा करने पहुंचे लोगों को पंफ्लेट भी वितरित किए और नागरिकों से अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी मांगने की अपील की।

कांग्रेस नेता गिरीश शर्मा ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि नगर निगम के सभी वर्क ऑर्डर, टेंडर और एस्टीमेट ऑनलाइन सार्वजनिक किए जाएं ताकि आम लोग आसानी से यह देख सकें कि उनके क्षेत्र में कितना और किस काम पर खर्च किया गया।

अक्षय शर्मा ने कहा कि चुनाव के समय जनता से वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे बजट और विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा भी जनता के सामने रखें। वहीं गौरव जैन और महानगर उपाध्यक्ष हरीश गोयल ने कहा कि नगर निगम की वेबसाइट पर सभी विकास परियोजनाओं, टेंडरों और खर्च का विस्तृत विवरण उपलब्ध होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments