Homeदेशदंतेवाड़ा को ट्रैफिक जाम से राहत: दिसंबर तक पूरा होगा बायपास सड़क...

दंतेवाड़ा को ट्रैफिक जाम से राहत: दिसंबर तक पूरा होगा बायपास सड़क और पुल निर्माण, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया निरीक्षण…..

रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने गीदम से बांगाबाड़ी तक बन रहे 10.6 किमी लंबे दंतेवाड़ा बायपास सड़क और इस मार्ग में डंकिनी नदी पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल निर्माण में देरी पर ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताई। निर्धारित अवधि में काम नहीं होने पर उन्होंने फटकार भी लगाई। श्री साव ने इस बायपास सड़क पर जल्दी आवाजाही शुरू करने सड़क और पुल दोनों के काम आगामी दिसम्बर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक श्री चैतराम अटामी भी इस दौरान मौजूद थे।

दंतेवाड़ा शहर को भारी वाहनों और ट्रैफिक के दबाव से बचाने गीदम से बांगाबाड़ी तक 26 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से 10.6 किमी लंबा बायपास बनाया जा रहा है। इस बायपास सड़क पर पड़ने वाले डंकिनी नदी पर 9 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 161 मीटर लंबा उच्च स्तरीय पुल भी बनाया जा रहा है। सड़क का अब तक 85 प्रतिशत और पुल का 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। इस बायपास मार्ग के चालू हो जाने के बाद दंतेवाड़ा में प्रवेश किए बिना भारी वाहन एवं अन्य ट्रैफिक बैलाडीला से गीदम और जगदलपुर आ-जा सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल और सड़क का किया निरीक्षण, लेट-लतीफी पर ठेकेदार और अधिकारियों को लगाई फटकार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments