Homeदेशजागरूकता रथ रवाना: 28 जून से बेमेतरा में चलेगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

जागरूकता रथ रवाना: 28 जून से बेमेतरा में चलेगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 

जागरूकता रथ रवाना: 28 जून से बेमेतरा में चलेगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 

96,085 बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक, 801 बूथ स्थापित

बेमेतरा,राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला चिकित्सालय बेमेतरा से आज आई.ई.सी. सामग्री एवं माइकिंग से युक्त जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक कुमार निराला,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.पी. कोसरिया ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना किया। यह रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर अभियान की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करेगा।

 

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ 28 जून 2026, रविवार को होगा।

 

अभियान एक नजर मेंजिला टीकाकरण अधिकारी डॉ शरद कोहाड़े : 

1. *लक्ष्य:* 0 से 5 वर्ष तक के 96,085 बच्चों को पोलियो खुराक

2. *28 जून, रविवार:* बूथ दिवस – सभी 801 पोलियो बूथों पर दवा पिलाई जाएगी

3. *29-30 जून:* छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर टीम द्वारा प्रतिरक्षित किया जाएगा

 

*विकासखंडवार लक्ष्य:*

– *बेमेतरा:* 26,776 बच्चे

– *साजा:* 22,074 बच्चे

– *नवागढ़:* 25,009 बच्चे

– *बेरला:* 22,230 बच्चे

 

*विशेष व्यवस्थाएं:*

1. *कुल बूथ:* 801

2. *ट्रांजिट टीम:* 14 ट्रांजिट स्थलों पर 44 सदस्य ईंट-भट्ठों, घुमंतू समूहों व मलीन बस्तियों में बच्चों को कवर करेंगे

3. *मोबाइल टीम:* 6 मोबाइल टीम सभी ट्रांजिट स्थलों का भ्रमण करेंगी

 

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, पंचायत, मितानिन कार्यक्रम व शिक्षा विभाग का सहयोग लिया जा रहा है।

 

*कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अपील:*

“28 जून रविवार को अपने 0-5 वर्ष के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं। पोलियो को देश में दोबारा प्रवेश से रोकने के लिए हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है।”

 

सभी जनप्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहयोग एवं मीडिया से व्यापक प्रचार-प्रसार का आग्रह किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments