Homeराज्यउत्तराखंडजन-जन की सरकार-जन जन के द्वार’: फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार,...

जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार’: फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, चार जुलाई से 15 दिन का विशेष अभियान

जन समस्याओं का समाधान करने के लिए धामी सरकार फिर से आपके द्वार पहुंचेगी। इसके लिए बीते वर्ष की तर्ज पर चार जुलाई से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 दिन का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर विभागों के अधिकारी जन समस्याओं का निपटारा करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता है कि लोगों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि विभाग अधिकारी कर्मचारी खुद लोगों के पास पहुंच शिकायतों का निपटारा करें। मुख्यमंत्री की इस पहल पर बीते वर्ष दिसंबर माह से 45 दिन का जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान चलाया गया था, जिसमें पांच लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की थी। अब बतौर मुख्यमंत्री धामी का पांच वर्ष पूरे होने पर फिर से अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत चार जुलाई से होगी

लोगों को बिना किसी भागदौड़ के सरकारी सेवाएं मिली, यही सुशासन की पहली सीढ़ी है। इसी क्रम में सभी जिलों में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। इसमें सभी सक्षम अधिकारियों, कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments