Homeराज्यउत्तराखंडकेंद्र सरकार से उत्तराखंड को 451.63 करोड़ की विशेष सहायता, विकास परियोजनाओं...

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 451.63 करोड़ की विशेष सहायता, विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में आधारभूत ढांचे और पूंजीगत विकास कार्यों को गति देने के लिए 451.63 करोड़ की विशेष सहायता (ऋण) की पहली किस्त मंजूर कर दी है।

यह राशि चालू वित्तीय वर्ष के लिए पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत उपलब्ध कराई गई है, जिससे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को गति मिलेगी।

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार उत्तराखंड को यह राशि अनटाइड फंड के अंतर्गत स्वीकृत पूंजीगत परियोजनाओं के लिए प्रदान की गई है।

इस सहायता का उपयोग राज्य सरकार केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं में करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से विशेष सहायता ऋण की पहली किस्त स्वीकृत होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार उत्तराखंड के विकास में सहयोगी की भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वित्तीय सहायता से राज्य की आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं को नई गति मिलेगी। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन और अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में यह राशि महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस धनराशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के साथ जनहितकारी पूंजीगत परियोजनाओं पर करेगी, जिससे उत्तराखंड के समग्र और सतत विकास को और मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments