Homeराज्यउत्तराखंडबोर्ड ने बदला पाठ्यक्रम नियम, अब इंटरमीडिएट में संस्कृत होगी अनिवार्य विषय

बोर्ड ने बदला पाठ्यक्रम नियम, अब इंटरमीडिएट में संस्कृत होगी अनिवार्य विषय

प्रदेश में संस्कृत को बढ़ावा देने की एक और कोशिश रंग लाने जा रही है। अब गणित-विज्ञान पढ़ने वाले छात्र भी संस्कृत की पढ़ाई कर सकेंगे।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने कक्षा 12 के हिंदी भाषा पाठ्यक्रम में अनिवार्य संस्कृत भाग के लिए निर्झरा-2 पाठ्य पुस्तक का अध्ययन अनिवार्य कर दिया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय के अनिवार्य संस्कृत खंड से संबंधित प्रश्न इसी पुस्तक से पूछे जाएंगे।

सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी

परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर अपने-अपने जनपदों के सभी इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश देने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments