Homeराज्यउत्तराखंडUttarakhand News: देहरादून में ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री...

Uttarakhand News: देहरादून में ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, युवाओं का बढ़ाया उत्साह….

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यूथ फाण्डेशन ट्रेनिंग एरिया-कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

समर्पित सेल की स्थापना करने की घोषणा

इस अवसर मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना के अंतर्गत पूर्व सैनिकों व अग्निवीरों को होमस्टे स्थापित करने के लिए विशेष अनुदान, सीमावर्ती गांवों में स्थानीय निवासियों, पूर्व सैनिकों एवं अग्निवीरों को स्वरोजगार से संबंधित अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने हेतु विशेष अनुदान और सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक समर्पित सेल की स्थापना करने की घोषणा की।

अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीरों, सैनिकों और शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। शहीद परिवारों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख की गई है। आश्रितों को सरकारी सेवा में समायोजन की व्यवस्था की गई है। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन की समय सीमा 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष की गई है एवं वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों के सम्मान में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। युद्ध विधवाओं एवं दिव्यांग सैनिकों के लिए विशेष सहायता एवं पूर्व सैनिकों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहायता की व्यवस्था की गई है।

अग्निवारों का सम्मान, राज्य सरकार की प्राथमिकता

अग्निवीरों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवारों का सम्मान, राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार, अग्निवीरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। सेवा पूर्ण करने वाले अग्निवीरों को पुलिस, वन विभाग, आपदा प्रबंधन सहित राज्य की सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ अधिकतम आयु सीमा में छूट तथा भर्ती प्रक्रियाओं में आवश्यक भी प्राथमिकता सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘अग्निवीर सेल’ की स्थापना भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सेवक के रूप में उन्होंने हमेशा जनता की सेवा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। राज्य सरकार उनके संकल्प अनुसार ही उत्तराखण्ड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा वे स्वयं एक सैनिक के बेटे हैं। उन्होंने बचपन से सैनिकों का अनुशासन, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को देखा है। उन्होंने अपने जीवन में संस्कार, अनुशासन अपने पिताजी से सीखे। उन्होंने कहा कि सैनिकों के बीच में आकर उन्हें अपने परिवार की अनुभूति होती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती घोटालों के सभी प्रकरणों को गंभीरता से लिया और सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया, जिसमें उम्र कैद तक की सजा का प्रावधान है। 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया। सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने का परिणाम है कि आज उत्तराखण्ड के अंदर रिकॉर्ड भर्तियां हुई हैं। पिछले 5 साल में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments