Homeराज्यउत्तराखंडबदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामले पर बोले BKTC अध्यक्ष हेमंत दिवेदी, कहा- ‘गोदियाल...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामले पर बोले BKTC अध्यक्ष हेमंत दिवेदी, कहा- ‘गोदियाल कर रहे जांच भटकाने की कोशिश’

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत दिवेदी ने पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल द्वारा मंदिर समिति पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है।

सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि गोदियाल के अनर्गल आरोप और बयानबाजी कुछ और नहीं, बल्कि कांग्रेस के शर्मनाक कृत्यों से जनता का ध्यान भटकाने की एक हताश कोशिश है।

उन्होंने दो टूक कहा कि जिन्होंने अपने कार्यकाल में मंदिर समिति के करोड़ों रुपये के संसाधनों का दुरुपयोग किया और चंदे के पैसों को अपने चहेतों पर लुटाया, उनके मुंह से मंदिर की पवित्रता पर ज्ञान और नैतिकता का पाठ सुनना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

‘जांच को प्रभावित करने का हो रहा प्रयास’

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी ने गणेश गोदियाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयानों पर कानूनी और प्रक्रियात्मक सवाल उठाए।

  • गोदियाल के दावे पर सवाल: “गोदियाल ने दावा किया है कि चोरी कांड में गिरफ्तार दूसरे अभियुक्त ने पुलिस के सामने यह कहा कि उसे ‘ऊपर से निर्देश’ मिलते थे। मैं पूछना चाहता हूं कि यह जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं है, तो गोदियाल को कहां से मिली? क्या उनकी आरोपित से सीधे कोई बातचीत हुई है या वे जांच एजेंसी के समानांतर काम कर रहे हैं?”
  • भ्रम फैलाने का आरोप: दिवेदी ने आरोप लगाया कि यदि यह बात झूठी है, तो स्पष्ट है कि गोदियाल जानबूझकर झूठी बयानबाजी कर जांच को भटकाने और असली दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश हैं कि जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

वर्तमान में गतिमान हैं तीन उच्च स्तरीय जांचें

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि गड़बड़ी और चोरी का मामला सामने आते ही मंदिर समिति और सरकार ने बिना देर किए त्वरित कार्रवाई की। वर्तमान में प्रकरण की तीन स्तरों पर जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments