Homeदेशवित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खरसिया में निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज का...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खरसिया में निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज का किया निरीक्षण….

रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समय-सीमा को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में रोड ओवर ब्रिज का निर्माण महत्वपूर्ण है। इसके पूर्ण होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए और कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक गति से आगे बढ़ाया जाए।

श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ जिले में अधोसंरचना विकास को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, पुल-पुलिया और अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों के माध्यम से आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments