Homeदेशकर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण...

कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

रायपुर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहरा में पदस्थ वाणिज्य व्याख्याता प्रेम नारायण नायक ने भारत सरकार के ‘आई गॉट कर्मयोगी’ डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता और सीखने की लगन से पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। श्री नायक ने कर्मयोगी कोर्स में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में द्वितीय स्थान तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि नवा रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री विकासशील द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 के बीच श्री नायक ने निरंतर अध्ययन करते हुए 1,000 से भी अधिक पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किए। इस अवधि के दौरान उन्होंने 950 से अधिक सीखने के घंटों का उपयोग कर 8,000 से अधिक ‘कर्मा पॉइंट्स’ अर्जित किए।

उल्लेखनीय है कि जुलाई माह में ही श्री नायक ने आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध कुल 145 पाठ्यक्रमों को एक साथ पूर्ण कर यह मुकाम हासिल किया था। उन्होंने कुल पूर्ण पाठ्यक्रम:1,000,अधिनिर्णित कर्मा पॉइंट्स: 8,000 एवं कुल अधिगम 950 घंटे अर्जित किया है।

श्री प्रेम नारायण नायक की इस उपलब्धि से न केवल सिमगा विकासखंड बल्कि पूरे बलौदाबाजार जिले के शिक्षा विभाग में हर्ष की लहर है। सहकर्मियों एवं उच्च अधिकारियों ने उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments