Homeराज्यउत्तराखंडमुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू, युवाओं को मिलेगी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू, युवाओं को मिलेगी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के तहत राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना है। योजना के माध्यम से आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आने वाली बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विश्वविद्यालय और कॉलेज के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
योजना का लाभ राज्य के विश्वविद्यालयों के साथ ही शासकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलेगा। विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग और अध्ययन सामग्री का लाभ उठा सकेंगे।
इन परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद
‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ के तहत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की सिविल सेवा परीक्षाओं के साथ रक्षा सेवाओं, बैंकिंग, रेलवे और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
युवाओं को बेहतर अवसर देना सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए जरूरी मार्गदर्शन, ऑनलाइन कोचिंग और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments