Homeदेशराज्यपाल श्री रमेन डेका ने मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन कर की...

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन कर की पूजा-अर्चना

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन कर की पूजा-अर्चना

 

प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की कामना

 

छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका आज अपने बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए कामना की।

 

मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति द्वारा राज्यपाल महोदय का आत्मीय स्वागत किया गया। पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत किया और मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी ली।

 

इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ देवी-देवताओं और आध्यात्म की पावन भूमि है। यहां की संस्कृति और आस्था अत्यंत समृद्ध है। मां भद्रकाली के दरबार में आकर मन को असीम शांति प्राप्त हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments