Homeदेशआरसीसी नालियों और सीसी रोड के लिए 1.48 करोड़ मंजूर, उप मुख्यमंत्री...

आरसीसी नालियों और सीसी रोड के लिए 1.48 करोड़ मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी….

रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने धमतरी जिले के कुरूद नगर पालिका में चार कार्यों के लिए कुल एक करोड़ 48 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इनमें तीन आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए एक करोड़ 18 लाख 61 हजार रुपए और एक सीसी रोड के लिए 29 लाख 44 हजार रुपए शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने कुरूद नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-1 में भारतीय स्टेट बैंक से छोटे नहर तक आरसीसी नाली के निर्माण के लिए 53 लाख 17 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-15 में कन्हारपुरी रोड में आरसीसी नाली के लिए 19 लाख 36 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-21 में मंगलम हार्डवेयर से छोटे नहर तक आरसीसी नाली के लिए 46 लाख 8 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग ने कन्हारपुरी रोड में सीसी सड़क के निर्माण के लिए भी 29 लाख 44 हजार रुपए मंजूर किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से ये राशि जारी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments