Homeराज्यउत्तराखंडUttarakhand News: दुनिया के 1,400 हुनरमंदों के बीच छाया उत्तराखंड! सानिया-पार्थ ने...

Uttarakhand News: दुनिया के 1,400 हुनरमंदों के बीच छाया उत्तराखंड! सानिया-पार्थ ने जीते रजत, CM धामी ने दी बधाई…..

चीन के शंघाई में 22 से 27 सितम्बर, 2026 तक आयोजित 48वीं वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता-2026 (WorldSkills Competition 2026) में उत्तराखण्ड के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है. उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स और देहरादून के पार्थ वोहरा ने औद्योगिक डिजायन तकनीकी कौशल में रजत पदक हासिल किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि विश्व के प्रतिष्ठित कौशल मंच पर उत्तराखण्ड के युवाओं द्वारा देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक अर्जित करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है. यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं को भी कौशल विकास एवं उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.

इस सम्बन्ध में परियोजना निदेशक उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति नरेंद्र सिंह भण्डारी ने बताया कि वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता को कौशल के क्षेत्र में ओलंपिक के समान प्रतिष्ठित वैश्विक मंच माना जाता है. इस वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में लगभग 1,400 प्रतिभागियों ने 64 विभिन्न कौशल विधाओं में प्रतिभाग किया. भारत ने 8 रजत पदक एवं 20 मेडलियन्स फॉर एक्सीलेंस प्राप्त कर विश्व स्तर पर 10वां स्थान हासिल किया, जो प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

नरेंद्र ने बताया कि सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने इंडिया स्किल्स की राज्य, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड स्किल्स के लिए स्थान बनाया है. कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग तथा उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति द्वारा दोनों प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, बूट-कैंप, यात्रा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया गया. इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियों के लिए नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा भी आवश्यक प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान किया गया. कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments