Homeराज्यउत्तराखंडDehradun News: जनरेटर रूम में जहरीला धुआं भरने से दो इंजीनियरों की...

Dehradun News: जनरेटर रूम में जहरीला धुआं भरने से दो इंजीनियरों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून के ट्रांसपोर्ट नगर में इंटरनेट कंपनी के दो कर्मचारियों की जनरेटर रूम में दम घुटने से मौत हो गई। दोनों इंजीनियर मंगलवार देर रात जनरेटर रूम में सोए थे। बुधवार सुबह कमरे का दरवाजा खोला गया तो दोनों अचेत हालत में मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान रोहित सिंह (29) और लव कुश (26) के तौर पर हुई है। रोहित हरिद्वार और लव कुश फैजाबाद, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। दोनों ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सिंधु सेंटर में ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड के लिए काम करते थे।

बताया गया है कि रात में कंपनी के इंटरनेट सिस्टम में तकनीकी खराबी आई थी। बिजली गुल होने के बाद दोनों कर्मचारी जनरेटर चालू करने पहुंचे थे। जनरेटर चलाने के बाद दोनों उसी कमरे में सो गए।

सुबह जब कंपनी के कर्मचारी ने फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो एक सहकर्मी ने कमरे का दरवाजा खोला। अंदर धुआं भरा हुआ था और दोनों कर्मचारी जमीन पर अचेत पड़े थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में जनरेटर से निकलने वाले धुएं और कमरे में ऑक्सीजन की कमी को संभावित कारण माना जा रहा है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments