Homeराज्यउत्तराखंडUttarakhand News: CM धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की...

Uttarakhand News: CM धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है गांधी जी का जीवन…..

देहरादून. सीएम धामी ने ने ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा और करुणा का पथ दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटिशः नमन. आपका जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और मानवता के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है.

आगे सीएम धामी ने कहा कि आपके विचारों ने न केवल भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को शांति, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश दिया. आपका जीवन और आदर्श आज भी हमें सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है.

सीएम धामी ने कहा कि जय जवान, जय किसान का उद्घोष कर देश के अन्नदाता और वीर जवानों के सम्मान को नई ऊचाइयां प्रदान करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटिशः नमन. आपका सरल जीवन, उच्च आदर्श और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments