HomeदेशCG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द...

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों से हुई अहम बैठक, बॉटनिकल गार्डन से पर्यटन और रोजगार बढ़ाने पर जोर…..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों सिंगापुर दौरे पर है। दूसरे दिन उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर के प्रसिद्ध गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

CM साय ने की औपचारिक बैठक

CM साय ने अपने पोस्ट में लिखा कि छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल के साथ आज मैंने सिंगापुर के गार्डन्स बाय द बे के जीएम, मास्टर प्लानिंग जेसन येओ और निदेशक लिम चियाप सोंग के साथ बागवानी, संरक्षण, शहरी हरित क्षेत्र और इको-टूरिज्म में सहयोग को लेकर औपचारिक बैठक की।

गार्डन्स बाय द बे से मिली सीख हमें नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन विकसित करने और पूरे छत्तीसगढ़ में बेहतर हरित क्षेत्र तैयार करने में मदद करेगी। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और हमारे सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा नामित किए जाने पर, छत्तीसगढ़ को पहले #SINGForum2026 में भाग लेने पर गर्व है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments