Homeदेशग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन,...

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विधायक मद से 10 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फरसाबहार तहसील के ग्राम पंचायत जोरंडाझरिया के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक भवन की मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री विष्णु देव साय के विधायक मद से स्वीकृत 10 लाख रुपए की लागत से गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण किया गया है।

नए सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए गांव में ही सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो गया है। अब ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। भवन का उपयोग सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा।

 ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन

गांव में इस सुविधा के उपलब्ध होने से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेष अवसरों और सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक स्थायी स्थान मिलने से ग्रामीणों को बड़ी सहूलियत होगी।

बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी

सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उनकी मांग को प्राथमिकता देते हुए राशि स्वीकृत कर भवन का निर्माण कराया गया, जिससे पूरे गांव को एक महत्वपूर्ण सुविधा मिली है।

ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, भवन सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के लगातार विस्तार से गांवों में विकास को गति मिल रही है और आम लोगों के लिए आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments