Homeराज्यउत्तराखंडमहिला कलाकारों के क्रिकेट टूर्नामेंट में गंगा फाइटर्स का दबदबा, विजेता टीम...

महिला कलाकारों के क्रिकेट टूर्नामेंट में गंगा फाइटर्स का दबदबा, विजेता टीम का हुआ सम्मान

बलूनी क्रिकेट एकेडमी में आयोजित यूडब्ल्यूएपीएल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गंगा फाइटर्स ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए अलकनंदा एवेंजर्स को पांच रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल के बाद मौल्यार फाउंडेशन की ओर से विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
महिला कलाकारों के लिए आयोजित इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आखिरी क्षण तक रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन गंगा फाइटर्स ने पांच रन से बाजी मार ली। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ ही महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना रहा।
समापन समारोह में मौल्यार फाउंडेशन की अध्यक्ष गुड्डी थपलियाल, टीम मैनेजर संगीता सेमवाल, टीम लीडर लक्ष्मी रावत, अंजली बलूनी, प्रवक्ता सरिता जुयाल, शशी डबराल और गोपाल लेखवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। फाउंडेशन की ओर से विजेता और उपविजेता टीम को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट समेत पांच श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इनामी राशि भी दी गई। फाउंडेशन के संस्थापक विनोद लेखवार ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
आयोजक अब्बू रावत ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले मौल्यार फाउंडेशन, प्रायोजकों, खिलाड़ियों और अन्य सहयोगियों का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments