Homeराज्यउत्तराखंडधामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई

धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने उम्मीद जताई कि दिनेश आर्य अपने अनुभव और कार्यकुशलता के माध्यम से संसद में उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य की आकांक्षाओं और जनभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से प्रस्तुत करना महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य के सफल और उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments