Homeराज्यउत्तराखंडUttarakhand News: धामी सरकार का पत्रकारों को बड़ा सहारा, दिवंगत पत्रकारों के...

Uttarakhand News: धामी सरकार का पत्रकारों को बड़ा सहारा, दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 5 लाख की मदद और वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी मासिक पेंशन…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना से संबंधित समितियों की बैठक सूचना निदेशालय में आयोजित की गई. महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की और पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया.

समिति द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने की संस्तुति की गई. इसके अतिरिक्त गंभीर बीमारी से ग्रसित एक वरिष्ठ पत्रकार को उपचार के लिए 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की संस्तुति भी की गई. इसी क्रम में मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत चार वरिष्ठ पत्रकारों को 8,000 प्रतिमाह की दर से पेंशन प्रदान किए जाने की संस्तुति की गई.

महानिदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण, सम्मान एवं सहायता के लिए प्रतिबद्ध है. सूचना विभाग द्वारा संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पत्रकारों के कल्याण से जुड़े प्रकरणों पर नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित कर पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार किया जा रहा है, ताकि पात्र पत्रकारों एवं उनके परिजनों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments