Homeराज्यउत्तराखंडUttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों से लेकर सड़क और मंदिर निर्माण तक,...

Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों से लेकर सड़क और मंदिर निर्माण तक, सीएम धामी ने दी 492 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को मंजूरी….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 (Kumbh Mela-2027) के लिए अस्थायी अधिष्ठान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर व्यय के लिए राज्य सेक्टर के अंतर्गत 175.00 करोड़ और भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्यों के वित्तपोषण के लिए शहरी विकास विभाग के माध्यम से 317.00 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा में विधान सभा क्षेत्र सल्ट के गैरखेत, बलमरा, सराईखेत मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य के लिए 6.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

सीएम ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र बीएचईएल रानीपुर में 03 निर्माण कार्यों के लिए 2.67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है. सीएम द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अंतर्गत विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत लामाखेत में सकत्या बड़बाप मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ दीवार एवं धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए 45.03 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री ने छठवां राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में संक्रमित धनराशि के समान ही तदर्थ आधार पर समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तृतीय त्रैमासिक किश्त के लिए 82.21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है. उनके द्वारा जनपद उधमसिंह नगर में सितारगंज विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत सिडकुल से पण्डरी तक अपर बैगुल नहर के जीर्णाेद्धार के लिए 7.84 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. उन्होंने जनपद पौड़ी गढ़वाल में विकासखण्ड रिखणीखाल के ग्राम ढिकोलिया में स्प्रिंकलर आधारित नलकूप के निर्माण के लिए 1.43 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल में विकासखण्ड रामगढ़ के ग्राम ल्वेशाल में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 2.54 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. उन्होंने जनपद चम्पावत में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुनौली के गोगना तोक में ऐतिहासिक ब्रहमचारिणी मेला स्थल का विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 87.70 लाख के सापेक्ष 50.00 लाख की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया है. इससे संबंधित शासनादेश भी जारी किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी में बांध परियोजना के पुनर्वास संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए पुर्नवास नीति 1988 के अन्तर्गत कृषि भूमि के स्थान पर देय नकद प्रतिकर धनराशि 5.00 लाख से बढ़ाकर पात्र 178 परिवारों के लिए 132.43 करोड़ किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments