Homeविदेशबलोचिस्तान में पाकिस्तानी मिलिट्री कैंप पर हमला, BLF ने 18 सैनिकों को...

बलोचिस्तान में पाकिस्तानी मिलिट्री कैंप पर हमला, BLF ने 18 सैनिकों को मारने का किया दावा

बलोचिस्तान
पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सैन्य कैंप पर हमले को लेकर बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने बड़ा दावा किया है. संगठन के मुताबिक, उसकी लड़ाकू यूनिटों ने 1 अक्टूबर 2026 को वाशुक जिले के मश्केल इलाके में गोरिंदर स्थित फ्रंटियर कोर (FC) के कैंप को निशाना बनाया. BLF ने दावा किया कि इस हमले में पाकिस्तान के 18 सुरक्षाकर्मी मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए. हालांकि, इन हताहतों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 

BLF के मुताबिक, हमले में उसकी नई महिला यूनिट करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन (KAAD) और वैनगार्ड क़ुरबान यूनिट ने मिलकर कार्रवाई की. संगठन का दावा है कि लड़ाकों ने कैंप को चारों तरफ से घेर लिया और रॉकेट, ग्रेनेड लॉन्चर तथा दूसरे भारी हथियारों से हमला किया। 

संगठन के प्रवक्ता मेजर ग्वाहराम बलोच के मुताबिक, इस हमले में फ्रंटियर कोर के 18 जवान मारे गए और कई घायल हुए. BLF ने इसे अपनी संयुक्त कार्रवाई बताया है। 

फ्रंटियर कोर के कैंप को बनाया निशाना
हमले का निशाना फ्रंटियर कोर की 58 विंग का कैंप बताया गया है, जो बलोचिस्तान के वाशुक जिले के मश्केल इलाके में स्थित है. BLF ने हमले से जुड़ी जानकारी जारी करते हुए हताहतों का दावा किया है. हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से इस दावे की पुष्टि से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

बलोचिस्तान में BLF पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र अभियान चलाने वाले संगठनों में शामिल है. इस घटना में भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन जवानों की मौत और घायलों की संख्या को लेकर उसके दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments