Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड स्थापना दिवस पर देहरादून पहुंचे अमित शाह, सीएम धामी ने किया...

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर देहरादून पहुंचे अमित शाह, सीएम धामी ने किया स्वागत

राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में होंगे शामिल, परेड ग्राउंड में जनसभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह हेलिकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।

अमित शाह राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करेंगे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत

अमित शाह के स्वागत के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें कुसुम कंडवाल, संजय नेगी, आदेश सैनी, विश्वास डाबर, डॉ. देवेंद्र भसीन और चारु माथुर कोठारी सहित अन्य नेता शामिल रहे।

इसके अलावा आदित्य कोठारी, संपूर्ण सिंह रावत और बलजीत सोनी ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।

पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करेंगे शाह

देहरादून के पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित समारोह में अमित शाह उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस के आयोजनों का अहम हिस्सा होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments