Homeराज्यउत्तराखंडUttarakhand News: चारधाम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं...

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा पहुंचे भक्त…..

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु देवभूमि पहुंच रहे है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारों धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ताजा आंकड़ों कि माने तो शुक्रवार तक लगभग 25 लाख श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

चारधाम यात्रा सुगम और सुरक्षित

सीएम धामी ने चारधामा यात्रा को लेकर कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा को अधिक भव्य, दिव्य, सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए हमारी सरकार पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप चारधाम यात्रा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित (Chardham Yatra 2026) कर रही है। अब तक लगभग 25 लाख श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

केदारनाथ में पहुंचे सबसे ज्यादा श्रद्धालु

श्री यमुनोत्री धाम:– 424115
श्री गंगोत्री धाम:- 432895
श्री केदारनाथ धाम:- 952371
श्री बद्रीनाथ धाम:- 695083

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रियों की संख्या (Chardham Yatra 2026) लगातार बढ़ रही है। यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और शुक्रवार तक 25 लाख से ज्यादाश्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments