Homeराज्यउत्तराखंडUttarakhand News: जनता दरबार में CM धामी, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान...

Uttarakhand News: जनता दरबार में CM धामी, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश….

खटीमा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने शुक्रवार को खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी. इस दौरान उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए.

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सीएम ने इसके बाद पर्यावरण दिवस पर कैंप कार्यालय परिसर लोहियाहेड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection) का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि हमें पौधारोपण ही नहीं उनका संरक्षण भी करना है. मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए.

4 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में अभियान चलाकर 04 लाख पौधे लगाए जाएंगे. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, अमित कुमार पांडेय, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित रही.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments