Homeराज्यउत्तराखंडRishikesh: आईडीपीएल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, कहा-2035 तक उत्तराखंड...

Rishikesh: आईडीपीएल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, कहा-2035 तक उत्तराखंड को बनाएंगे विकसित राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2035 तक उत्तराखंड को पूर्ण विकसित राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास के ठोस परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड की जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और राज्य का बजट बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

शनिवार को आईडीपीएल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए पारंपरिक खेती के साथ मधु उत्पादन, आधुनिक बागवानी, सुगंधित पौधों और फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने घर के पास ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नई स्टार्टअप नीति, एक जिला-एक उत्पाद योजना, होमस्टे योजना और सौर स्वरोजगार योजना लागू की गई हैं।

सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। नारी सशक्तीकरण योजना, महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना और अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 2.65 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और इस वर्ष दो माह में ही 43.60 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं, आदि कैलाश यात्रा में भी अब तक 55 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। सीएम धामी ने कहा उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में लगातार वृद्धि हो रही है।

289 करोड़ की 41 परियोजनाओं का लोकापर्ण

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद की 289 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 41 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। सीएम धामी ने कहा कि यह सभी परियोजनाएं आने वाले समय में देहरादून जनपद की आधारभूत सुविधाओं को सशक्त करेंगी और विकास को नई गति प्रदान करेंगी।

 

सरकारी की राजनीति का केंद्र सेवा और परिणाम

सीएम धामी ने कहा कि अब समय बदल चुका है। अब सरकार की राजनीति का केंद्र सत्ता नहीं, सेवा है, पक्ष नहीं, प्रदर्शन है, और वादे नहीं, बल्कि परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के सपनों को अपना संकल्प मानकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। कहा कि आज वही लोग सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं, जिन्होंने वर्षों तक उत्तराखंड को राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार और घोटालों के अलावा कुछ नहीं दिया।

उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मिल रहा सम्मान

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सम्मान मिल रहा है। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) इंडेक्स में राज्य को देश में पहला स्थान मिला है। वहीं, इंडिया इनोवेशन इंडेक्स सहित विभिन्न सूचकांकों में विशेष श्रेणी के हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार चार वर्षों से उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट चुना जा रहा है तथा कृषि, पर्यटन, स्टार्टअप, लॉजिस्टिक्स, एविएशन, ऊर्जा, मत्स्य, निर्यात और खनन सहित कई क्षेत्रों में राज्य नई पहचान बना रहा है। राज्य खनन तत्परता सूचकांक में भी उत्तराखंड को देश में दूसरा स्थान मिला है।

बापूग्राम जैसे क्षेत्र जैसी कई चुनौतियों के लिए तैयार कर रहे हैं इंटीग्रेटेड फार्मूला

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बापूग्राम, हिंदूखत्ता, भगवानचौड और रामनगर सहित समान समस्याओं वाले क्षेत्रों के लिए राज्य सरकार एक एकीकृत (इंटीग्रेटेड) समाधान तैयार कर रही है। इसके लिए भारत सरकार से भी आवश्यक स्वीकृतियां ली जाएंगी, ताकि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थायी समाधान और विकास का लाभ मिल सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments