Homeराज्यउत्तराखंडसोमनाथ स्वाभिमान पर्व: उत्तराखंड से स्पेशल ट्रेन यात्रा 13 जुलाई को होगी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: उत्तराखंड से स्पेशल ट्रेन यात्रा 13 जुलाई को होगी शुरू, 700 श्रद्धालु करेंगे मंदिर के दर्शन

सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष और मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सोमनाथ के लिए विशेष रेल (सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा) रवाना होगी।

इस ट्रेन में राज्य के विभिन्न समूहों के 700 से ज्यादा लोग सोमनाथ के दर्शन को जाएंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

यात्रा के लिए संस्कृति विभाग को नोडल बनाया गया है। 13 जुलाई को दोपहर बाद तीन बजे विशेष रेल को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) अथवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

हर जिले से 40-40 यात्री, 11 समूहों से हो रहा चयन

सोमनाथ यात्रा में जनसहभागिता सुनिश्चित करने को 11 समूहों से यात्रियों का चयन किया जा रहा है। संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत के अनुसार उत्तराखंड के प्रत्येक जिले से अधिकतम 40-40 श्रद्धालुओं को यात्रा पर भेजा जाएगा, जिनका चयन जिलाधिकारियों द्वारा गठित समिति के माध्यम से हो रहा है।

जिन समूहों से यात्रियों का चयन किया जाएगा, उनमें महिलाएं, आध्यात्मिक संस्थाएं, कलाकार व विशेषज्ञ, व्यापारी वर्ग, तकनीकी कर्मी, विभिन्न याेजनाओं के लाभार्थी, गिग वर्कर्स, युवा प्राफेश्नल, वरिष्ठ नागरिक व विद्यार्थी, विभिन्न सेवा प्रदाता व सीमावर्ती गांवों के लोग शामिल हैं।

इनके अलावा हरिद्वार के गायत्री परिवार, पतंजलि योगपीठ और ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन से 15-15 यात्री अतिरिक्त रूप से शामिल होंगे। गुजरात में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की प्रस्तुति देने को 20 कलाकारों का दल भी जाएगा।

गुजरात में होंगे भव्य कार्यक्रम

सोमनाथ प्रवास के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए भव्य कार्यक्रम भी होंगे। इनमें सोमनाथ संकल्प संवाद, सोमनाथ कांप्लेक्स दर्शन, लाइट एंड साउंड शो, सोमनाथ म्यूजियम का भ्रमण, भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन और दीपोत्सव जैसे आयोजन हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments