Homeराज्यउत्तराखंडUttarakhand News- सहकारी समितियों में महिलाओं को 33% आरक्षण: सीएम धामी बोले–...

Uttarakhand News- सहकारी समितियों में महिलाओं को 33% आरक्षण: सीएम धामी बोले– मातृशक्ति को मिलेगा नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर…..

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को लेकर एक्स हैंडल पर ट्वीट किया और कहा कि यह कदम महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था लागू कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाने और नेतृत्व के नए अवसर प्रदान करने का कार्य किया गया है।

सहकारी समितियों में 33% आरक्षण लागू

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सशक्तिकरण और नेतृत्व को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सहकारी क्षेत्र में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है।

समावेशी विकास को भी नई गति

यह ऐतिहासिक निर्णय महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक सहभागिता और नेतृत्व के अवसर प्रदान करेगा तथा सहकारिता आंदोलन को नई शक्ति देने के साथ प्रदेश के समग्र, संतुलित एवं समावेशी विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments