Homeराज्यउत्तराखंडUttarakhand News: धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, विकास परियोजनाओं, आपदा और...

Uttarakhand News: धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, विकास परियोजनाओं, आपदा और कर्मचारियों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर….

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है. बैठक शाम 4.30 बजे सचिवालय में होगी. जिसमें आपदा को लेकर मंत्रिमंडल अहम निर्णय ले सकता है. विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर भी निर्णय संभव है. वहीं कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हो सकती है.

बता दें कि इससे पहले 18 जून को धामी कैबिनेट की बैठक हुई थी. जिसमें 12 बड़े प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई थी. कैबिनेट ने मुख्य रूप से समाज के विभिन्न वर्गों, कर्मचारियों, शिक्षा और राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए दूरगामी निर्णय थे. धामी कैबिनेट ने उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें ‘समान कार्य-समान वेतन’ देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. इस दौरान धामी सरकार ने उत्तराखंड को देश का पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने का भी एक ऐतिहासिक संकल्प लिया था.

इन प्रस्तावों पर लगी थी मुहर

उपनल के कर्मचारियों के लिए प्रस्ताव पास
समान कार्य के लिए समान वेतन की मंजूरी
अब कट ऑफ डेट से इतर वालो को मंजूरी
उत्तराखंड संस्कृत नियमावली 2026 में संशोधन
हिमालय कार रैली के आयोजन को लेकर मंजूरी
कार रैली में 25 देशों के लोग होंगे शामिल
आबकारी नियमावली में संशोन पर भी मुहर
वेट और सेस में लगाने वाला दोहरे टैक्स खत्म
पशुपालन विभाग ने कृत्रिम गर्भधारण योजना मंजूर की
पायलट प्रोजेक्ट के तहत योजना पर लगाई मुहर

इसके अलावा मंत्रिमंडल ने पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एम्ब्रियो ट्रांसफर (भ्रूण प्रत्यारोपण) तकनीक के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी. वहीं कारागार व्यवस्था में सुधार के लिए उत्तराखंड कारागार नियमावली और कारागार अधीनस्थ सेवा नियमावली में संशोधनों को भी पास कर दिया गया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments