Homeराज्यउत्तराखंडभारत में ओलंपिक की कामना लेकर कांवड़ यात्रा करेंगी रेखा आर्या, सीएम...

भारत में ओलंपिक की कामना लेकर कांवड़ यात्रा करेंगी रेखा आर्या, सीएम धामी को भी दिया न्योता

2036 में भारत में ओलंपिक का संकल्प लेकर 10 अगस्त को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या कांवड़ यात्रा निकालेंगी। इस कांवड़ यात्रा में रेखा आर्या खुद कांवड़ उठाएंगी। कांवड़ यात्रा में खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
कांवड़ यात्रा हरिद्वार से सुबह सात बजे शुरू होगी और ऋषिकेश पहुंचकर संपन्न होंगी। प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस कांवड़ यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है। ये यात्रा 22 किलोमीटर की होगी।
संतों, युवाओं, महिलाओं और एथलीट्स के साथ भारत को सशक्त बनाने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत में ओलंपिक का आयोजन हो, इसी संकल्प के साथ ये यात्रा निकाली जाएगी।
कांवड़ यात्रा अपने आप में खेल भावना और भक्ति के मिश्रण के साथ निकाली जाएगी। भारत खेल के क्षेत्र में सशक्त बने इसका आशीर्वाद भगवान शिव से लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments