Homeराज्यउत्तराखंडसीएम धामी ने मसूरी में विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, बोले- हर...

सीएम धामी ने मसूरी में विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, बोले- हर वादा निभा रही सरकार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरकुल में 17.80 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुंडीर की स्मृति में बने सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से मसूरी क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड को पर्यटन, खेल और एडवेंचर गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

धामी ने बताया कि पुरकुल में सैन्य धाम का निर्माण जारी है, जबकि मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल तक करीब 13 किलोमीटर सड़क का उच्चीकरण किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत गंगोल-पंडितवाड़ी पेयजल योजना से कई गांवों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मालदेवता लाल पुल से सिल्ला-मोलधार होते हुए सुआंखोली तक सड़क को सीआरआईएफ योजना के तहत मजबूत किया जा रहा है। वहीं, रिखोली के सोलाह गांव में विद्युतीकरण पूरा हो चुका है और सहस्रधारा क्षेत्र में बाल्दी नदी के किनारों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य भी जारी हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धर्मांतरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून और स्वरोजगार योजनाओं जैसे फैसलों के जरिए पारदर्शी व्यवस्था और रोजगार के अवसर बढ़ाने का काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments