Homeराज्यउत्तराखंडलाओ, लाओ, कांग्रेस लाओ, हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरी हुंकार, जानिये...

लाओ, लाओ, कांग्रेस लाओ, हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरी हुंकार, जानिये क्या कुछ कहा

हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गये हैं. यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है. हल्द्वानी का रामलीली ग्राउंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा.

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा को संबोधित करते आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता से सहयोग मांगा. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से कांग्रेस को सत्ता में लाने का नारा दिया. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता की आवाज उठाती है. उन्होंने कहा कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है. जनता का भरोसा कांग्रेस पर हैं.

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है. यह वीरों की भूमि भी है और इस पावन भूमि को मैं नमन करता हूं. उन्होंने कहा कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट पूरे देश में प्रसिद्ध हैं. इसी धरती से निकले वीर सपूत को पहला परमवीर चक्र मिला. इसलिए आप सभी गर्व से कह सकते हैं कि हम देश की रक्षा करने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा आज पवित्र दिन है, क्योंकि महात्मा गांधी जी ने 8 अगस्त 1942 को ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा आज से कांग्रेस भी बड़े अभियान की शुरूआत कर रही है.

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के मंच पर मल्लिकार्जुन खड़गे सहित राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सप्पल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता विपक्ष यशपाल आर्य सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता मौजूद रही.

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली विधानसभा चुनाव का आगाज रहा. कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के जरिये अपने लिए माहौल तैयार करने की कोशिश की. कांग्रेस संगठन ने इस रैली को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था. रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने सभी जिलों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया. जिसका असर आज मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में दिखाई दिया.

 

वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इसे आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की इस जनसभा से चुनावी शंखनाद किया जाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments