Homeराज्यउत्तराखंडUttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार! धामी सरकार ने मंजूर...

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार! धामी सरकार ने मंजूर किए 18 करोड़ से ज्यादा, ऋषिकेश-पिथौरागढ़ में बनेंगे पुल..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नं0-3, में बंगला नाला के ऊपर 30 मीटर स्पान गर्डर पुल निर्माण किए जाने के लिए 3.16 करोड़ की योजना, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत चंडाक बांस आंवलाघाट गंगोलीहाट मोटर मार्ग व रामगंगा नदी में 60 मी स्पान 1.50 मी. लेन स्टील गर्डर मोटर सेतु निर्माण किए जाने के लिए 15.30 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है.

राज्य योजना अन्तर्गत जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र खटीमा में मेलाघाट मेन रोड से बग्घा कालोनी होते हुए मयुर विहार सेक्टर-2, 3 वार्ड नं.-09 शीर्ष मार्ग का इण्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा पुनर्निर्माण किए जाने के लिए 3.05 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री ने SDRF के 108 कार्मिकों को महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल निष्पादन हेतु पुरस्कार स्वरूप 5 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने के साथ ही जनपद चम्पावत के देवीधुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देचमार, तहसील पाटी में मल्टी लेवल पार्किंग स्थल निर्माण के लिए 9.80 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है.

मुख्यमंत्री द्वारा छठवें केंद्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकाय-उपक्रमों के सिविल-पारिवारिक पेंशनरों को इस शर्त के अधीन मंहगाई राहत दर दिनांक 1 जनवरी 2025 से 252 प्रतिशत, 1 जुलाई 2025 से महंगाई राहत दर 257 प्रतिशत और 1 जनवरी 2026 से 262 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments