Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए...

देहरादून में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल।

त्रयोदशी के अवसर पर बुधवार को भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की 26वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सहारनपुर रोड स्थित श्री शिवाजी धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान टपकेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुई।

शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महंत कृष्ण गिरी महाराज, दिगंबर भरत गिरी महाराज सहित देश-विदेश से पहुंचे अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजकों ने बताया कि इस बार शोभायात्रा को पहले से अधिक आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के प्रयास किए गए हैं।

डोले रहे आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, श्री तपेश्वर महादेव, श्री देवेश्वर महादेव और ब्रह्मलीन महंत माया गिरि महाराज के डोले श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा के टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद सत्संग भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

हर चौराहे पर सेवादार संभाल रहे व्यवस्था

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए सेवा दल के सेवादार पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। प्रत्येक चौराहे पर सेवादारों की तैनाती की गई है।

सफाई के लिए दो टीमें तैनात

शोभायात्रा के मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था के लिए 50-50 लोगों की दो सफाई टीमें अलग-अलग समय पर तैनात की गई हैं। ये टीमें शोभायात्रा के गुजरने के तुरंत बाद सड़क की सफाई करेंगी। स्वास्थ्य और आपातकालीन व्यवस्था के लिए दो एंबुलेंस यात्रा के साथ चल रही हैं। इनमें दो डॉक्टर और चार नर्स मौजूद हैं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड वाहन भी शोभायात्रा के साथ तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments