Homeदेशवन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम चेमा में 54 लाख रुपये के...

वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम चेमा में 54 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….

रायपुर: प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम चेमा में लगभग 54 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए शासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने कहा कि माओवाद के प्रभाव में कमी आने के बाद बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। शासन की प्राथमिकता है कि दूरस्थ गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं तेजी से पहुंचें, ताकि ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हो और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के समग्र विकास के साथ-साथ लोगों के आर्थिक सशक्तीकरण पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

इस दौरान वन मंत्री ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को पशुपालन, मत्स्य पालन तथा अन्य आजीविका आधारित गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इन माध्यमों से वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

भूमिपूजन किए गए कार्यों में जयराम खेत के पास 3 मीटर पुलिया निर्माण लागत राशि 9.60 लाख रुपये, रूपधर शोरी के खेत के पास 3 मीटर पुलिया निर्माण लागत राशि 6.40 लाख रुपये, करागुडरा पारा से हसलननार मुख्य मार्ग तक 3.16 मीटर चौड़ी सीसी सड़क निर्माण लागत राशि 9.50 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से पुजारीपारा मलनार स्कूल मार्ग पर 3 मीटर पुलिया निर्माण लागत राशि 9.60 लाख रुपये, मनीराम खेत के पास 3 मीटर पुलिया निर्माण लागत राशि 9.60 लाख रुपये तथा पुजारीपारा में मनाजी के घर के पास 3 मीटर पुलिया निर्माण लागत राशि 9.60 लाख रुपये शामिल हैं।

इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणों को वर्षभर बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद सदस्य श्रीमती रमशीला कोर्राम, सरपंच श्री खेम सोरी, श्रीमती सतबती कश्यप, श्री सनत शोरी, श्री बिशनाथ कोर्राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments